Monday, 16 October 2023

It's You only

Listen! 
Eh you!!
Oh my You!!!
It's true,
I met with live wire last day
The "Live wire" which lits up
The will of living in love
The spirit of feeling enlighten
The refreshment of pure and lovely memories
The plenty healing touches
The meaning of "me and mine"
The wet roses and it's divine smells
The fregrance of pure love
Is'nt it the blessing of almighty God 
Is'nt it the blessing of my 'Supreme'
Thus the day and 
The golden moments leaves,
The unfogettable sparkling traces
In the mind and soul

Hello!
It's_Me and my_you

Ramnarayan Soni


सुनो!
अरे हाँ, तुम!!
मेरे प्रिय आत्मन्!!
सच में,
कल मुझे ऊर्जा का जीवन्त स्रोत मिला
जो मेरे मद्धिम होते जीवन दीप को
जीवन्त कर गया,
जीवन की सोई जिजीविषा जाग सी गई
प्रेम में जीने की उत्कट अभिलाषा
अच्छी अनुभूतियों का अहसास
पावन स्मृतियों का ताजादम होना
मरहम सा मृदुल स्पर्श
बोध करा दिया तुमने
मेरा और मेरी अस्मिता का
अहसास कराया मुझे
नम गुलाबों की पंखुड़ियों की पवित्र सुगन्ध का
विशुद्ध प्रेम की सुगन्ध का
क्या यह उस परमपिता का आशीष नहीं है?
इस प्रकार हमें मिले हैं स्वर्णिम दिवस और क्षण
जिसने हृदय और आत्मा में छोड़े हैं
स्मृति के चमचमाते अवशेष 

रामनारायण सोनी
05.04.2018



No comments:

Post a Comment

कैसे घुल गए हो मुझ में?

कैसे घुल गए हो मुझ में अकेला निकला था अकेला ही निकल लूँगा साथ मिला भी तो किस किस का?  इसका, उसका, तुम्हारा, उनका कोई रुका, तो कोई खिसका कोई ...