Sunday, 15 October 2023

रूह से महसूस करो

रूह से महसूस करो

होगा कोई और ही
जो घर में खुले दरवाजे से आयगा
पर यार मेरे! जान ले जरा कि 
मैं तो धूप का वह टुकड़ा हूँ
बिना खिड़की दरवाजा खोले
बिना कोई शीशा तोड़े
पहुँच जाता हूँ तुझ तक!
अपनी ऊष्मा लिये!!
क्योंकि मैं धूप की शक्ल में
बस एक रूह हूँ
रूह से महसूस करो इसे
हाँ, यह मैं ही हूँ

रामनारायण सोनी
१६.१०.२३

No comments:

Post a Comment

कैसे घुल गए हो मुझ में?

कैसे घुल गए हो मुझ में अकेला निकला था अकेला ही निकल लूँगा साथ मिला भी तो किस किस का?  इसका, उसका, तुम्हारा, उनका कोई रुका, तो कोई खिसका कोई ...