Friday, 24 November 2023

तो सच कहो!

तो सच कहो!

भाग तो गये हो, 
कि जैसे कोई पानी पर दाैड़ गया हो
बस लहरें कुछ छोड़ गया हो
जैसे डूबता सूरज
लाली बस छोड़ गया हो
काली तमस भरी निशा में
आस का जलता दीप छोड़ गया हो
सच कहो मीत मेरे
मुझ से कभी भी, कहीं भी 
कैसे भी, अलग हो पाये हो क्या?

रामनारायण सोनी

No comments:

Post a Comment

कैसे घुल गए हो मुझ में?

कैसे घुल गए हो मुझ में अकेला निकला था अकेला ही निकल लूँगा साथ मिला भी तो किस किस का?  इसका, उसका, तुम्हारा, उनका कोई रुका, तो कोई खिसका कोई ...